चैत्र नवरात्रि पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने किए माँ महामाया के दर्शन

बिलासपुर: चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू रविवार को रतनपुर स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ माँ महामाया मंदिर पहुंचे। वहाँ उन्होंने माँ महामाया की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

मंदिर परिसर पूरी तरह भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। माँ के जयकारों और श्रद्धालुओं की आस्था ने माहौल को और भी पवित्र बना दिया। मंत्री तोखन साहू ने माँ महामाया से प्रदेश और देश की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर मंदिर समिति के पदाधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। सुबह से ही माँ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। श्रद्धालु बड़े श्रद्धा भाव से पूजा करते नजर आए।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button