राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने मरीजों को बांटे फल

रायपुर। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ की ओर से सेवा कार्य किया गया। रायपुर के कालीबाड़ी स्थित मातृ शिशु चिकित्सालय (जिला अस्पताल) में मरीजों को फल बांटे गए।

इस मौके पर प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक और अन्य कांग्रेस नेता मौजूद थे। सभी ने राजीव गांधी को याद किया और उनके बलिदान को नमन किया।

मो. सिद्दीक ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता थे और आज भी देश के युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा हैं। उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

इस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस महामंत्री कन्हैया अग्रवाल, सकलैन कामदार, सुरेश गोयल, वहीदुद्दीन, राजेश त्रिवेदी, दिनेश निर्मलकर, शरद गुप्ता, नवीन लाजरस, मुनेश गौतम, श्रेयांस शुक्ला, देवेंद्र पवार, गेंदलाल ठाकुर (लाला), विजय बाफना, काका, राजेश कटारे, अजय दास, हेमंत वर्मा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button