पृथ्वी दिवस पर बृजमोहन अग्रवाल का संदेश – “प्लास्टिक हटाओ, पृथ्वी बचाओ”

रायपुर। पृथ्वी दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने “प्लास्टिक हटाओ, पृथ्वी बचाओ” का संदेश दिया। उन्होंने अंजनेय विश्वविद्यालय में चल रहे जागरूकता अभियान में हिस्सा लिया और युवाओं के जोश की तारीफ की।

सांसद अग्रवाल ने कहा, “पृथ्वी हमारी मां है और इसका संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है। प्लास्टिक प्रदूषण आज मानवता के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। ऐसे में छात्रों द्वारा चलाया गया यह अभियान बहुत ही सराहनीय और प्रेरणादायक है।”

उन्होंने कहा कि युवाओं की यह जागरूकता और ऊर्जा निश्चित तौर पर हमें स्वच्छ, सुरक्षित और हरित भविष्य की ओर ले जाएगी।

अंत में उन्होंने सभी से अपील की –

“आइए हम सब मिलकर संकल्प लें कि प्लास्टिक का उपयोग कम करेंगे, पर्यावरण को बचाएंगे और आने वाली पीढ़ियों को एक बेहतर पृथ्वी सौंपेंगे।”

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button