Officers’ Drinking Party In The Boxing Ring: खेल की आत्मा को झटका,बॉक्सिंग रिंग में अफसरों की शराब पार्टी

Officers' Drinking Party In The Boxing Ring: SECR बिलासपुर में स्पोर्ट्स ऑफिसर का बर्थडे बना विवाद का मुद्दा

बिलासपुर के दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) जोन में खेल भावना को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। (Officers’ Drinking Party In The Boxing Ring) स्पोर्ट्स ऑफिसर श्रीकांत पहाड़ी ने जोन के बॉक्सिंग रिंग में ही अपना जन्मदिन मनाया, जिसमें खुलकर शराब और कबाब की पार्टी हुई। इस मौके पर उनके साथ कोच देवेंद्र यादव सहित कई अन्य कोच व खिलाड़ी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि इस पार्टी के लिए किसी भी तरह की अनुमति नहीं ली गई थी।

SECR बिलासपुर में स्पोर्ट्स ऑफिसर का बर्थडे बना विवाद का मुद्दा,Officers’ Drinking Party In The Boxing Ring

खिलाड़ियों की प्रैक्टिस वाली उसी जगह पर बीयर की बोतलें, शराब के गिलास और नॉनवेज पकवान परोसे गए। पार्टी के दौरान ली गईं तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। (Officers’ Drinking Party In The Boxing Ring) एक खिलाड़ी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया, जिस बॉक्सिंग रिंग को हम मंदिर मानकर खेलते हैं, उसे अफसरों ने शराब का अड्डा बना दिया। हैरानी की बात यह भी है कि पार्टी के लिए खिलाड़ियों के प्रैक्टिस मेट को सेंटर टेबल की तरह इस्तेमाल किया गया। उस पर शराब की बोतलें और चखना रखा गया।इस कार्यक्रम में कई कोच और खेल विभाग के कर्मचारी मौजूद थे, जिनमें नागू कोच, सुमित, नितिन साक्या, श्रवण बिस्नोई और विकास ठाकुर जैसे नाम शामिल हैं।
इस घटना ने खेल जगत में गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button