राजभवन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह की शुरुआत, अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली ईमानदारी की शपथ

रायपुर। राजभवन में आज सतर्कता जागरूकता सप्ताह की शुरुआत हुई, जहां अधिकारियों और कर्मचारियों ने ईमानदारी व पारदर्शिता बनाए रखने की शपथ ली। यह सप्ताह 27 अक्टूबर से 2 नवम्बर 2025 तक मनाया जा रहा है।

इस अवसर पर राज्यपाल के विधिक सलाहकार भीष्म प्रसाद पांडेय ने सभी को “सतर्कता हमारी साझा जिम्मेदारी” का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में राजभवन की उप सचिव निधि साहू सहित कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

इस अभियान का उद्देश्य सरकारी कार्यों में पारदर्शिता, निष्ठा और भ्रष्टाचार-मुक्त व्यवस्था को बढ़ावा देना है। राजभवन परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान सभी ने मिलकर ईमानदारी और जिम्मेदारी से अपने कर्तव्यों का पालन करने का संकल्प लिया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button