Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

रायपुर में फुटपाथ पर कब्जा: पैदल चलने वालों के लिए मुश्किलें बढ़ीं

रायपुर। राजधानी का ऐसा कोई मार्ग नहीं जहां फुटपाथ पर चलना हिमालय फतह करने जैसा है। निगम के अधिकारी और दुकानदार की साजिश से आमजन बाजार में चल नहीं पाते है।

गोलबाजार, मालवीय रोड, सदर बाजार, तात्यापार, शारदा चौक, घड़ी चौक, तेलीबांधा, एम्स अस्पताल के आसपास , रायपुरा, कुशालपुर के मुख्यमार्ग में दुकानदार सामने हिस्से को किराए पर देकर राहगीरों का चलना दूभर कर दिया है। सूत्रों की माने तो निगम अधिकारियों सबसे पहले पाटा किराए पर देने वाले दुकानदारों पर सख्ती से जुर्माना वसूलना चाहिए।

सबसे ज्यादा दुर्गति गोलबाजार और चिकनी मंदिर के आसपास मालवीय रोड रविवार की तरह रोड के दोनों तरफ फुटपाथ पर दुकान लगाकर 40 फीट सड़क को 10 फीट कर दिया है। इसके पीछे एक ही कारण माना जा रहा है कि दुकानदार पाटा किराया देकर निगम को करोड़ों की राजस्व की हानि पहुंचा रहे है। निगम अधिकारी रोज शाम को अपने हिस्से की वसूली लेकर चले जाते है।

यह सिलसिला राजधानी में पिछले 20 वर्षो से चल रहा है। शहर की सडक़ों पर से फुटपाथ गायब हो गया है। शारदा चौक, कोतवाली चौक, स्टेशन रोड, केके रोड, एमजी रोड , मालवीय रोड जैसे अन्य सड़कों के किनारे से फुटपाथ ही गायब हो गया है। जिससे पैदल चलने वालों को डर-डर कर चलना पड़ता है। फुटपाथ नहीं होने के कारण पैदल चल रहे लोगो को चार पहिया वाहन चालकों ने बहुत बार ठोकरे मार कर घायल भी किया है।

जबकि बाइक व पैदल चल रहे लोगो के बीच तो पूरे दिन तू तू मैं मैं होती रहती है। सडक़ पर चलने के लिए कभी कभी तो गाड़ी चालक व पैदल चल रहे लोगो के बीच जमकर मारपीट भी हो जाती है। मामला इतना गम्भीर हो जाता है कि स्थानीय थाना स्टाफ को आकर समझाना पड़ता है। प्रशासन व्दारा प्रमुख सडक़ों पर पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथ बनाए गए। तंग स्थानों पर लाइन खींचकर उनका रास्ता बनाया गया, लेकिन उन्हें लाभ नहीं मिला। धीरे-धीरे फुटपाथ का वजूद खत्म होने लगा और राहगीर सडक़ पर आ गए।

फुटपाथों पर मैकेनिक की दुकान, खाने के ठेले और फल, ठेले वालों का कब्जा हो गया है। शहर में गायब हुए जा रहे फुटपाथ बड़ा मुद्दा बन गया है। लोग सडक़ के बीचों बीच चलने को मजबूर हैं।

लाइट का भी भरपूर फायदा उठाते हैं दुकानदार, देर रात तक खुलती है दुकान सड़क किनारे फुटपाथ,आकर्षक लाइटें भी लगाई गई। बावजूद इसके फुटपाथ का लाभ पैदल चलने वालों को नहीं मिल पाया है। यहां फुटपाथ पर वाहन ठीक करने वाले मैकेनिक, खाने-पीने के ठेलों समेत अन्य फल वालों ने कब्जा जमा रखा है। इतना ही नहीं फुटपाथ पर वाहन भी खड़े हो रहे हैं।

ट्रैफिक पुलिस करेगी कार्रवाई

ट्रैफिक पुलिस अब बाजार की सड़कों पर सफेद पट्टी के बाहर खड़े वाहनों पर सख्ती से कार्रवाई करने वाली है। इस संबंध में ट्रैफिक पुलिस से जानकारी मिली है कि उनके व्दारा नए सिरे से सड़कों की मार्किंग का निर्णय लिया गया है। दुकानदारों को भी चेतावनी दी जाएगी कि वे ग्राहकों के वाहन सफेद पट्टी के बाहर न खड़े कराए।

अधिकारियों को मुताबिक मालवीय रोड ,सदर बाजार और एमजी रोड में पहले मार्किंग की जाएगी फिर अन्य मार्गों पर। क्योंकि देखा गया है कि इन रोडों पर वाहन बेतरतीब रूप से खड़े करे जाने के कारण ट्रैफिक की समस्या ज्यादा आती है। साथ ही दुकानदार भी अपने सामान रोड पर फैला देते है।

रायपुर में फुटपाथ पर कब्जा: पैदल चलने वालों के लिए मुश्किलें बढ़ीं

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई