Nikay chunav 2025 : पैसे बांटते दिखे BJP प्रत्याशी, पकड़े जाने पर नाले में बहाए पैसे

बिलासपुर : नगरीय निकाय चुनाव को कुछ ही दिन बाकि रह गए हैं. चुनाव प्रचार भी थम चुका है, ऐसे में निगम प्रत्याशी मतदाताओं को साधने के लिए, तमाम हथकंडे अपना रहे हैं. इसी बीच बिलासपुर से भाजपा प्रत्याशी को स्थानीय लोगों ने पैसे बांटते हुए पकड़ लिया, जिसके बाद उसने पैसे नाले में बहा दिए. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

वीडियो में दिख रहा है कि लिफाफे नाले में बह रहे हैं। स्थानीय लोग कह रहे हैं, लिफाफे को नाले से निकालो, निकालो। इसके बाद एक युवक नाले में उतरता है। वहां से 10-15 लिफाफों को नाले से निकालता है। लिफाफे से 200-200 के नोट निकले हैं। इस पर कांग्रेस ने कहा कि बीजेपी पैसों के दम पर चुनाव जीतना चाह रही है।

वीडियो में दिख रहा है कि 15-20 लोग बीजेपी पार्षद प्रत्याशी को घेर लिए हैं। वह पैसे बांटने से रोकते हैं। लिफाफे को चेक कराने बोलते हैं। इस दौरान पार्षद डर जाता है कि कहीं उसकी ये हरकत लोगों को पता न चल जाए। वह बिना देर किए कॉलोनी में ही सड़क किनारे लिफाफे को नाले में डाल देता है।

भाजपा पार्षद प्रत्याशी श्याम कार्तिक वार्ड क्रमांक 7 कालिका नगर से दूसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। पहली बार वह खुद पार्षद थे। दूसरी बार उनकी पत्नी अनीता वर्मा पार्षद रहीं। अब पत्नी के बाद उन्हें बीजेपी ने पार्षद प्रत्याशी बनाया है। श्याम कार्तिक का मुकाबला कांग्रेस के रहस्य सूर्यवंशी से है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button