जादू-टोने के अंधविश्वास में भतीजे ने चाचा का गला रेता, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ में अंधविश्वास ने एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार कर दिया। जादू-टोना करने के शक में एक भतीजे ने अपने ही चाचा की धारदार हसिया से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। मामला चांपा थाना क्षेत्र का है, जहां आरोपी को पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार पीपल चौक निवासी 67 वर्षीय रामप्रसाद पाल शिव मंदिर में पूजा-पाठ करता था और अकेले रहता था। उसका भतीजा अजीत पाल, जो कोटाडबरी स्थित प्रकाश इंडस्ट्रीज परिसर में ढाबा चलाता है, लंबे समय से रामप्रसाद पर जादू-टोना करने का आरोप लगाता था। अजीत का मानना था कि चाचा के कारण उसका ढाबा सही से नहीं चल रहा। इसी विवाद में उसने जान से मारने की धमकी भी कई बार दी थी।

21 सितंबर की शाम घटना को अंजाम दिया गया। रामप्रसाद की पोती ने देखा कि अजीत धारदार हसिया से उसके दादा पर वार कर रहा है। तुरंत परिजनों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे रामप्रसाद के बेटे ने उन्हें खून से लथपथ पाया और अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देश पर टीम बनाई गई। आरोपी घर से फरार मिला, लेकिन मुखबिर की सूचना पर उसे पीआईएल प्लांट के पास से पकड़ लिया गया। पूछताछ में अजीत ने अपराध कबूल किया और हत्या में प्रयुक्त हसिया भी जब्त कर लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने इसे अंधविश्वास से जुड़ी गंभीर वारदात बताते हुए लोगों से अफवाहों और अंधविश्वास से दूर रहने की अपील की है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई