नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, दोहा डायमंड लीग में फेंका 90.23 मीटर भाला

रायपुर। भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने दोहा डायमंड लीग 2025 में 90.23 मीटर भाला फेंक कर नया रिकॉर्ड बनाया है। यह नीरज के करियर का सबसे लंबा थ्रो है। इससे पहले उनका बेस्ट थ्रो 89.94 मीटर था, जो उन्होंने 2022 में किया था।

नीरज ने पहले प्रयास में 88.44 मीटर भाला फेंका, दूसरा थ्रो फाउल हो गया, लेकिन तीसरे प्रयास में उन्होंने 90.23 मीटर की जबरदस्त छलांग लगाई। हालांकि इतने शानदार प्रदर्शन के बाद भी नीरज को दूसरा स्थान मिला। जर्मनी के जूलियन वेबर ने आखिरी प्रयास में 91.06 मीटर थ्रो कर पहला स्थान हासिल किया। ग्रेनेडा के पीटर्स एंडरसन 85.64 मीटर थ्रो के साथ तीसरे नंबर पर रहे।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर नीरज चोपड़ा ने कहा कि भारत की शान बनना गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि समर्पण, मेहनत और मजबूत इरादों से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उनकी यह सफलता देश के करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणा है।

इसके अलावा भारत के गुलवीर सिंह 5000 मीटर रेस में 13:24.32 मिनट के साथ नौवें स्थान पर रहे, जबकि पारुल चौधरी ने महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज में 9:13.39 मिनट में दौड़ पूरी कर छठा स्थान पाया।

नीरज को इस ऐतिहासिक सफलता पर ढेरों बधाइयां और आने वाले मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई मेघालय में इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस में बड़ा खुलासा…
सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई मेघालय में इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस में बड़ा खुलासा…