छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर नक्सली हमला, 5000 किलो विस्फोटक लूटे – एक नक्सली पकड़ा गया

रायपुर/ओड़िशा। छत्तीसगढ़ और ओडिशा की सीमा पर नक्सलियों की बड़ी हरकत सामने आई है। कोरापुट जिले में सुरक्षा बलों ने एक नक्सली कुंजाम हिड़मा को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए नक्सली के पास से AK-47 राइफल और भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए गए हैं।

यह गिरफ्तारी उस घटना के बाद हुई है जब मंगलवार शाम को करीब 20-30 नक्सलियों ने एक वैन को लूट लिया जिसमें 5000 किलो बारूद था। ये वैन ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के बैंग इलाके की एक पत्थर खदान में जा रही थी।

वैन में 25-25 किलो के 200 पैकेट विस्फोटक लदे हुए थे। नक्सलियों ने रास्ते में वैन को रोका, ड्राइवर को अगवा किया और वैन को जंगल की ओर ले गए।

फोर्स का कहना है कि हाल ही में चलाए गए सघन ऑपरेशन से नक्सली बौखला गए हैं और अब किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, नक्सलियों के पास अब इतना विस्फोटक है कि वे इससे 200 SUVs या 100 बख्तरबंद गाड़ियों को उड़ा सकते हैं।

इस घटना के बाद से छत्तीसगढ़ और आसपास के इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है और सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है।

प्रशासन लगातार इस मामले पर नजर बनाए हुए है और जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई