जशपुर में कियोस्क लूट के दौरान हत्या, पुलिस ने 15 गांवों को खंगाला

जशपुर जिला के बटईकेला में हुये लूट के दौरान हत्या मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने 15 गांव के जंगल को खंगाला। साथ ही 11 पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला, तब जाकर पुलिस ने 2 आरोपियों को पकड़ा है। मामले में कुख्यात आरोपी उरांव रवि फरार है जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है। दरअसल, 5 नवम्बर को संचू कुमार गुप्ता अपने स्टाफ के साथ अपने कियोस्क बैंक (ग्राहक सेवा केन्द्र) के अंदर बैठकर रूपया पैसा का लेन-देन कर रहा था। इसी दौरान करीबन 11 बजे आरोपी रवि उरांव उर्फ रवि कुजूर और रातु राम उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम लालगुडा बटाईकेला दोनो संचू के ग्राहक सेवा केन्द्र से लगे किराना दूकान पहुंचे। बिना नंबर के बजाज मोसा व्ही 12 से पहुंचे थे। चाकलेट और पानी खरीदने के बहाने क्योस्क बैंक के अंदर प्रवेश किये। रवि उरांव अपने पास एक झोली रखा था। अंदर घुसते ही पैंट से रवि ने कट्टा निकालकर अपने हाथ में रखे झोले में संचू को पैसा डालने बोलने लगा। संचू द्वारा विरोध करने पर अपने कट्टे के बट से संचू के सिर पर वार किया जिससे संचू के सिर से खून बहने लगा, फिर दोनों लूटपाट करने लगे। उसी समय संचू की दादी उर्मिला बाई किराना दुकान के रास्ते क्योस्क बैंक के अंदर आयी और मेरे पोते से क्यों मारपीट कर रहे हो कहकर बीच-बचाव करने लगी तभी रविं ने उर्मिला बाई पर कट्टे से फायर कर दिया जिससे उर्मिला की मौके पर ही मौत हो गयी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button