murder at the fair: मेले में युवक की चाकू मारकर हत्या, मामूली विवाद में चाकू मारकर उतारा मौत के घाट

बिलासपुर। सरगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत मदकू दीप में सोमवार रात एक युवक की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान करन यादव, निवासी किरना के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि करन मेला घूमने के लिए मदकू दीप गया था, जहां कुछ लोगों से उसका विवाद हो गया।
विवाद इतना बढ़ गया कि यह झगड़ा मारपीट में बदल गया। इसी दौरान आरोपियों ने करन पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।मामले की सूचना मिलते ही सरगांव पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया। मंगलवार को सिम्स मर्क्युरी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया।
मृतक करन यादव के परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की है। परिजनों ने मांग की है कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।इस वारदात ने मदकू दीप मेले में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप यह भी लग रहा है कि मेले में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती नहीं थी, जिसके चलते ऐसी घटनाएं घट रही हैं।





