Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

Municipality Protest 2025 : प्लेसमेंट कर्मचारियों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी

Municipality Protest 2025 : तन की मांग को लेकर हड़ताल जारी, जनसेवाएं प्रभावित – आंदोलन को मिला नेताओं का समर्थन

आरंग। छत्तीसगढ़ के समोदा नगर पंचायत में प्लेसमेंट कर्मचारियों की चार माह से लंबित वेतन भुगतान की मांग को लेकर चौथे दिन भी हड़ताल (Municipality Protest 2025) जारी रही। नगर पंचायत के मूलभूत कार्य लगभग ठप हो चुके हैं, जिससे स्थानीय नागरिकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। कचरा संग्रहण, सफाई, जलापूर्ति जैसी आवश्यक सेवाएं पूरी तरह बाधित हो गई हैं।

हड़ताल को व्यापक राजनीतिक और सामाजिक समर्थन भी मिल रहा है। आरंग जनपद सदस्य सभापति संजय चेलक, पूर्व नगर अध्यक्ष आजूराम वंशे, कांग्रेस जोन अध्यक्ष शिवकुमार साहू, युवा कांग्रेस मीडिया प्रभारी पुनमचंद साहू, पूर्व सदस्य नारायण कुर्रे, तथा पार्षद प्रतिनिधि लेखु साहू (वार्ड-1), शोभा साहू (वार्ड-2), वैशालिनी साहू (वार्ड-7), अमित राय (वार्ड-14) जैसे कई जनप्रतिनिधि धरनास्थल पर पहुंचे और आंदोलन को समर्थन दिया।

इसके अतिरिक्त, जोहार छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के जिला अध्यक्ष योगेश साहू एवं उनके संगठन के समस्त पदाधिकारियों ने भी कर्मचारियों के साथ एकजुटता दिखाई। इन सभी ने शासन-प्रशासन से जल्द वेतन भुगतान कर हड़ताल खत्म करने की मांग की।(Municipality Protest 2025

प्लेसमेंट कर्मचारी संघ समोदा के अध्यक्ष शीतल पाड़े ने कहा कि, “जब तक चार महीने का लंबित वेतन नहीं मिलता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। यदि प्रशासन ने हमारी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया, तो हम परिवार सहित उग्र आंदोलन करेंगे।” उन्होंने बताया कि नगर पंचायत में कुल करीब 30 से अधिक प्लेसमेंट कर्मचारी कार्यरत हैं, जो अपनी दैनिक जरूरतें पूरी करने में असमर्थ हो चुके हैं।

स्थानीय नागरिकों ने भी प्रशासन से गुहार लगाई है कि हड़ताल का जल्द समाधान निकाला जाए, ताकि आम जनजीवन पर इसका असर न पड़े। समोदा में हड़ताल का यह चौथा दिन प्रशासन के लिए चेतावनी बन चुका है। यदि जल्द समाधान नहीं निकला, तो यह आंदोलन और व्यापक रूप ले सकता है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अब सभी की नजर प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी है।(Municipality Protest 2025

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई