राहुल गांधी से मिले कांग्रेस के आदिवासी नेता, समाज के हक़ और समस्याओं पर चर्चा

रायपुर। सोमवार को नई दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देशभर के आदिवासी कांग्रेस नेताओं और विधायकों के साथ अहम बैठक की। इस बैठक में छत्तीसगढ़ से भी कई बड़े आदिवासी नेता शामिल हुए।

बैठक में नेताओं ने आदिवासी समाज के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक अधिकारों पर बात की। साथ ही यह तय किया गया कि समाज की ज़मीन, जंगल, पानी और शिक्षा से जुड़ी समस्याओं को मिलकर हल करने की रणनीति बनाई जाएगी।

बैठक में आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया भी मौजूद थे।

छत्तीसगढ़ से बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, मोहन मरकाम, अनिला भेड़िया, फूलोदेवी नेताम, लखेश्वर बघेल, विधायक विद्यावती सिदार, जनक ध्रुव और अंबिका मरकाम समेत कई नेता शामिल हुए।

सभी नेताओं ने राहुल गांधी को आदिवासी समाज की ज़रूरतों और अधिकारों के बारे में बताया और उनसे सहयोग मांगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button