नगर पालिका के कर्मचारी 11 दिसंबर से हड़ताल पर, 6 सूत्रीय मांगो को लेकर करेंगे प्रदर्शन

डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ नगर पालिका के सभी कर्मचारी अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे। मंगलवार को नगर पालिका के सभी कर्मचारी 11 दिसम्बर से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठने को लेकर नगर पालिका अधिकारी और एसडीएम को आज ज्ञापन सौंपा। बताया जा रहा है कि, छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों और नगर पालिका के नवयुक्त अधिकारी, कर्मचारी कल्याण संघ अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने वाले हैं। कर्मचारियों की मांग है कि, कर्मचारियों को ट्रेजरी के माध्यम से वेतन भुगतान करें। नगरीय निकायों में ओल्ड पेंशन योजना लागू किया जाए। 6वे व 7वे वेतनमान की ऐरियस राशि प्रदान करने, अनुकंपा नियुक्ति शीघ्र ही करने, 10 वर्ष सेवा बाद अधिकारी और कर्मचारियों को पदोन्नति शीघ्र ही करने, निकायों में ठेका पद्धति को समाप्त कर ठेका कर्मचारियों को निकाय में सम्मिलित की मांग है।
नगर पालिका के कर्मचारी इन सभी मांगों को लेकर 11 दिसंबर से अनिश्चित कालीन हड़ताल किये जाने को लेकर प्रस्तावित दिया है। वहीं निकायों और पालिका के नियमित, प्लेसमेंट, मास्टर रोल कर्मचारियों के अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने से प्रदेश के शहरो में जलापूर्ति, साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था और राज्य सरकार के तमाम सरकारी योजनाओं का संचालन पूरी तरह प्रभावित होगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button