सकरी क्षेत्र में अवैध निर्माण पर चला नगर निगम का बुलडोजर, 20 से ज्यादा निर्माण ध्वस्त

बिलासपुर: सकरी इलाके में नगर निगम ने अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। शनिवार को निगम की टीम ने 20 से 25 अवैध निर्माणों को तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि वार्ड क्रमांक 01 में लंबे समय से अवैध निर्माण की शिकायतें मिल रही थीं। नगर निगम ने पहले ही निर्माणकर्ताओं को नोटिस जारी किया था और तय समय में वैध दस्तावेज जमा करने को कहा गया था। लेकिन तय समय में दस्तावेज न देने पर निगम को सख्त कार्रवाई करनी पड़ी।

जब निगम की टीम बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंची, तो कुछ लोगों ने विरोध भी किया और बहस हुई, लेकिन यह शासकीय कार्य था, इसलिए टीम ने कार्रवाई जारी रखी।

नगर निगम पिछले कई महीनों से अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चला रहा है और लोगों को नियमों के तहत निर्माण करने की समझाइश भी दी जा रही है। निगम ने साफ किया है कि आगे भी ऐसे अवैध निर्माण पर कार्रवाई जारी रहेगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई