दंतेवाड़ा बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया मध्यप्रदेश, 5 करोड़ की सहायता राशि भेजी

रायपुर/भोपाल। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में बाढ़ से हालात बिगड़ने पर मध्यप्रदेश सरकार मदद के लिए आगे आई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि दंतेवाड़ा के बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने 5 करोड़ रुपये की राशि सीएम रिलीफ फंड में दी है।
इसके साथ ही राहत सामग्री से भरी एक ट्रेन भी छत्तीसगढ़ के लिए रवाना की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पड़ोसी राज्य होने के नाते छत्तीसगढ़ के साथ खड़ा रहना हमारा कर्तव्य है। जरूरत पड़ने पर और भी मदद दी जाएगी।
उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री की भावना है कि मुश्किल समय में सभी सरकारें मिलकर काम करें और इसी भावना से मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ की मदद कर रहा है।





