अचानकमार टाइगर रिजर्व में मानसून ब्रेक:16 जून से कोर ज़ोन हो सकता है बंद

बिलासपुर: अचानकमार टाइगर रिजर्व में सफारी का मजा लेने की सोच रहे पर्यटकों के लिए एक अहम खबर है। मानसून की शुरुआत के चलते 16 जून से रिजर्व का कोर ज़ोन बंद किया जा सकता है। यह फैसला राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) की गाइडलाइन के अनुसार लिया जाएगा, ताकि बारिश के दौरान वन्यजीवों के प्रजनन काल में उन्हें शांति मिल सके।

कोर ज़ोन में सफारी पर लगभग चार महीने (1 जुलाई से 31 अक्टूबर तक) रोक लगाई जा सकती है, जबकि बफर ज़ोन में सफारी की सुविधा जारी रहेगी। यानी बारिश में भी पर्यटक बफर ज़ोन की सफारी का आनंद ले सकेंगे, लेकिन बाघ, तेंदुआ, भालू, हाथी और ब्लैक पैंथर जैसे वन्य जीवों को देख पाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।

अगर बारिश देर से शुरू होती है, तो कोर ज़ोन जून के अंत तक खुला रह सकता है, लेकिन बारिश जल्दी शुरू हुई तो यह 16 जून से ही बंद कर दिया जाएगा। कोर ज़ोन की सफारी फिर 1 नवंबर से शुरू की जाएगी।

इस समय रिजर्व में छह-सीटर, नौ-सीटर और मिनी बस सहित कुल 10 वाहन सफारी सेवा के लिए उपलब्ध हैं। पर्यटकों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले जानकारी जरूर ले लें, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button