Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

कोंडापल्ली में पहली बार मोबाइल नेटवर्क पहुँचा: दूरदराज बस्तर में विकास की बड़ी छलांग

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में चल रही नियद नेल्ला नार योजना का असर अब बस्तर के सबसे दूर बसे गाँवों में भी दिखने लगा है। इसी के तहत बीजापुर जिले के कोंडापल्ली गाँव में पहली बार मोबाइल नेटवर्क सुविधा शुरू हुई। नेटवर्क शुरू होते ही पूरे गांव में उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई।

तेलंगाना और छत्तीसगढ़ की सीमा पर बसे कोंडापल्ली में वर्षों से सड़क, बिजली और संचार जैसी सुविधाएँ लगभग न के बराबर थीं। ऐसे में मोबाइल टावर लगना ग्रामीणों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं रहा। जैसे ही टावर के चालू होने की सूचना मिली, महिलाएं, पुरुष और बच्चे उत्साहित होकर रैली निकालते हुए टावर स्थल तक पहुँचे। ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से टावर की पूजा की और माँदर की थाप पर खुशी से नाचते दिखे। आसपास के गांव के लोग भी इस खास पल के गवाह बने।

ग्रामीणों ने बताया कि यह सिर्फ मोबाइल नेटवर्क नहीं, बल्कि बाहरी दुनिया से उनका पहला वास्तविक जुड़ाव है। सुरक्षा बलों ने भी ग्रामीणों के साथ जश्न में शामिल होकर मिठाइयाँ बांटीं। अब मोबाइल नेटवर्क के जरिए गांव में बैंकिंग, आधार, राशन, स्वास्थ्य योजनाओं और पढ़ाई से जुड़ी कई सुविधाएँ आसानी से मिल सकेंगी।

नियद नेल्ला नार योजना का उद्देश्य संवेदनशील और पिछड़े इलाकों तक जरूरी सेवाएँ पहुँचाना है। इस योजना के तहत सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासनिक सुविधाओं को तेजी से उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रदेश में पिछले दो वर्षों में 728 नए मोबाइल टावर लगाए गए हैं, जिनमें 4G नेटवर्क भी शामिल है।

कोंडापल्ली में दिसंबर 2024 में कैम्प स्थापित होने के बाद से प्रशासन पहली बार नियमित रूप से गांव पहुँचने लगा। यहां बंद पड़ी सड़क का पुनर्निर्माण भी शुरू हो चुका है। दो महीने पहले गांव में पहली बार बिजली पहुंची, जिससे बच्चों की पढ़ाई और छोटे व्यवसायों में भी बड़ा बदलाव आया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, “बीजापुर के कोंडापल्ली में मोबाइल नेटवर्क का पहुँचना सिर्फ एक टावर लगना नहीं, बल्कि दशकों से दुनिया से कटे लोगों के सपनों का उठ खड़ा होना है। हमारी सरकार का संकल्प है कि बस्तर के हर गांव–हर परिवार को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाए।”

कोंडापल्ली में मोबाइल नेटवर्क की शुरुआत ने यह साबित कर दिया है कि अब विकास की रोशनी उन इलाकों तक भी पहुँच रही है, जहाँ लोग वर्षों से इंतजार कर रहे थे।

IMG 6111

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई