राहुल गांधी के बयान पर भड़के विधायक पुरंदर मिश्रा, कहा- भगवान पर टिप्पणी करने वालों का सर्वनाश हो

रायपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भगवान जगन्नाथ और रथयात्रा को लेकर दिए गए बयान पर भाजपा विधायक और रायपुर जगन्नाथ मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष पुरंदर मिश्रा भड़क गए। उन्होंने राहुल गांधी के बयान को सनातन धर्म का अपमान बताया और कहा कि भगवान पर टिप्पणी करने वालों का सर्वनाश हो जाना चाहिए।

मीडिया से बात करते हुए पुरंदर मिश्रा ने कहा, “राहुल गांधी ने भगवान जगन्नाथ को चैलेंज किया है। भगवान जगन्नाथ कलयुग के साक्षात देवता हैं। सनातन को मानने वाले सभी उनके पास जाते हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि भगवान कांग्रेस को सद्बुद्धि दें।”

उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी को भगवान पर बोलने की बजाय अपने काम पर ध्यान देना चाहिए। “वे बस आलू से सोना बनाएं, भगवान पर टिप्पणी न करें। भगवान से लगेंगे तो उनका सत्यानाश हो जाएगा। मैं ब्राह्मण हूं और जगन्नाथ जी का काम करता हूं, इसलिए मेरी प्रार्थना है कि मेरा श्राप राहुल गांधी को लगे।”

मिश्रा ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि अगले रथयात्रा तक राहुल गांधी की हालत सब देख लेंगे कि कैसी दुर्गति होती है। उन्होंने कहा कि भगवान पर सवाल उठाना किसी के लिए भी ठीक नहीं है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई