पद्मश्री सुरेंद्र दुबे को याद कर भावुक हुए विधायक अजय चंद्राकर, परिजनों से की मुलाकात

रायपुर। प्रसिद्ध कवि और पद्मश्री सम्मानित सुरेंद्र दुबे के निधन पर बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने उनके रायपुर स्थित निवास पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी।

विधायक चंद्राकर ने कहा कि आज शब्द मौन हैं, व्यंग्य चुप है और कविता शोक में डूबी हुई है। उन्होंने कहा कि हमने सिर्फ एक शरीर को खोया है, लेकिन सुरेंद्र दुबे जी की कविताएं, व्यंग्य और विचार हमेशा जिंदा रहेंगे।

उन्होंने सुरेंद्र दुबे को छत्तीसगढ़ की साहित्यिक और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक बताया और कहा कि उन्होंने राज्य को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई।

विधायक ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सुरेंद्र दुबे जी की यादें और रचनाएं आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहेंगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button