छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को विभागों का बंटवारा, सीएम साय बोले– नई ऊर्जा के साथ करेंगे काम

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सभी मंत्री स्पष्ट जिम्मेदारियों के साथ नई ऊर्जा से काम करेंगे और प्रदेश की आकांक्षाओं को पूरा करने में जुटेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी पूरी टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने और छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

इससे पहले राज्यपाल रमेन डेका ने राजभवन स्थित छत्तीसगढ़ मंडपम् में गजेन्द्र यादव, राजेश अग्रवाल और गुरु खुशवंत साहेब को मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मंत्रीपरिषद के सदस्य, विधायक, जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button