Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

मंत्री ओपी चौधरी ने की छत्तीसगढ़ के युवाओं की तारीफ, कहा- “राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकेंगे हमारे युवा”

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रविवार रात खेले गए इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (आईएमएल) के फाइनल में सचिन तेंदुलकर की कप्तानी वाली इंडिया मास्टर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रायन लारा की वेस्टइंडीज मास्टर्स को हराकर पहले सीजन का खिताब अपने नाम किया। यह मुकाबला शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया।

मंत्री ओपी चौधरी ने की युवाओं की तारीफ

इस ऐतिहासिक जीत के बाद छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री ओपी चौधरी ने युवाओं की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा जैसी महान हस्तियों से प्रेरित होकर राज्य के युवा और भी ज्यादा प्रेरित हो रहे हैं। उन्होंने कहा, “यह हमारे लिए गर्व की बात है कि छत्तीसगढ़ और रायपुर राष्ट्रीय मानचित्र पर तेजी से उभर रहे हैं। टियर-2 शहर अब भारत के विकास में अहम भूमिका निभा रहे हैं और छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान स्थापित करने के लिए पूरी तरह तैयार है।”

छत्तीसगढ़ के युवाओं में है जबरदस्त ऊर्जा

मीडिया से बातचीत में मंत्री ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ के युवाओं की क्षमता और जोश की सराहना की। उन्होंने कहा, “हमारा पूरा राज्य युवा ऊर्जा से भरा हुआ है। यहां आईआईएम, आईआईटी, ट्रिपल आईटी, एचएनएलयू जैसी महत्वपूर्ण संस्थाएं हैं, जो यहां के युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रही हैं। खेल के क्षेत्र में भी हमारे युवा बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। सचिन और लारा जैसे महान खिलाड़ियों से प्रेरणा लेकर हमारे युवा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करेंगे।”

युवराज सिंह हैं मंत्री ओपी चौधरी के पसंदीदा खिलाड़ी

मंत्री ओपी चौधरी ने युवराज सिंह की भी खासतौर पर तारीफ की। उन्होंने कहा, “सचिन और ब्रायन लारा की अपनी अहमियत है, लेकिन मुझे मानना पड़ेगा कि युवराज सिंह हमेशा मुश्किल हालात में आकर मैच जिताते थे। चाहे वह 2007 का टी-20 वर्ल्ड कप हो या वनडे इंटरनेशनल वर्ल्ड कप, युवराज सिंह ने हमेशा असाधारण प्रदर्शन किया है। युवराज सिंह मेरे फेवरेट खिलाड़ी हैं।”

टियर-2 शहरों के लिए तैयार है रायपुर

मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि रायपुर और छत्तीसगढ़ अब राष्ट्रीय मानचित्र पर तेजी से उभर रहे हैं। उन्होंने कहा, “यह टियर-2 शहरों का समय है। बड़े शहरों में अब विकास की संभावनाएं लगभग पूरी हो चुकी हैं, इसलिए अब टियर-2 शहर भारत की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रहे हैं। इसके लिए रायपुर और छत्तीसगढ़ पूरी तरह तैयार हैं।”

छत्तीसगढ़ में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट लीग ने न सिर्फ खेल प्रेमियों को रोमांचित किया बल्कि राज्य के युवाओं को भी नई प्रेरणा दी है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई