Messing With Python: बहतराई स्टेडियम के पास नशे में धुत युवक ने अजगर से किया खिलवाड़

Messing With Python: सांप के काटने से हड़कंप

सरकंडा थाना क्षेत्र स्थित बहतराई स्टेडियम खेल परिसर के पास एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई, जहां नशे की हालत में कृष्ण कुमार नामक युवक सड़क पर मौजूद अजगर से बार-बार खिलवाड़ कर रहा था। (Messing With Python) प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक की हरकतों से गुस्साए अजगर ने अचानक उसके हाथ पर जोरदार हमला कर दिया और काफी देर तक उसका हाथ छोड़ने का नाम नहीं लिया।

अजगर से बचाने वाले कार चालक पर ही टूट पड़ा घायल युवक, सरकंडा क्षेत्र में अजीबो-गरीब घटना,(Messing With Python)

स्थिति बिगड़ती देख एक कार चालक ने बड़ी मुश्किल से युवक को अजगर के प्रकोप से छुड़ाया, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि नशे में धुत कृष्ण कुमार उल्टा उसी कार चालक को मारने के लिए दौड़ पड़ा।  युवक की लापरवाही और नशे की हालत ने न केवल उसकी जान जोखिम में डाली बल्कि आसपास मौजूद लोगों को भी दहशत में डाल दिया

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button