भाजपा में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर दिल्ली में बैठक आज, प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी होंगे शामिल

रायपुर। दिल्ली में आज संगठन चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक होगी. जिला अध्यक्ष के नामों को फाइनल किया जाएगा। तीन नाम का पैनल बनाकर जातिगत समीकरण के आधार पर चयन हुआ है। 50 स्थगित किए गए मंडलों पर चुनाव करने पर चर्चा होगी। 467 मंडलों में चुनाव खत्म हो चुके हैं।

बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, संगठन चुनाव निर्वाचन अधिकारी खूबचंद पारख, पर्यवेक्षक मधुसूदन यादव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ में निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारियां जोरों पर है। संभावना है कि प्रदेश में 15 जनवरी के बाद निकाय, पंचायत चुनाव हो सकते है. 31 दिसंबर को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन होगा, 6 जनवरी तक नया नाम जुड़वाने और हटाने का काम होगा। दोपहर 3 बजे तक दावा आपत्ति लिए जाएंगे। 15 जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। मतदाता सूची तैयार होने के बाद चुनाव का ऐलान हो सकता है।

 

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button