नाबालिग से मंदिर में विवाह कर बनाया शारीरिक संबंध, भतीजे के साथ सहयोगी चाचा भी गिरफ्तार…..

बिलासपुर। मुंगेली जिले के नवागांव में पुलिस ने एक नाबालिग बालिका के अपहरण, जबरन विवाह और दुष्कर्म के आरोप में आरोपी अगम कुमार डहरिया को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के एक अन्य सहयोगी उसके चाचा मनोज डहरिया को भी इस अपराध में सहयोग करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 17 अक्टूबर 2024 को कक्षा 8वीं में पढ़ने वाली नाबालिग बालिका अपने घर से शाम 7 बजे अपनी बड़ी बहन के पास भक्त कंवराम मार्केट जाने के लिए निकली थी। जब वह देर रात तक वापस नहीं लौटी, तो उसके परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। 24 अक्टूबर 2024 को थाने में नाबालिग के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने प्रकरण में बालिका के परिजनों और रिश्तेदारों से पूछताछ की। उनके कथनों के आधार पर यह सामने आया कि बालिका आरोपी अगम कुमार डहरिया से मोबाइल फोन पर संपर्क में थी और उस पर शक जाहिर किया गया। पुलिस की टीम ने आरोपी के निवास स्थान नवागांव चौकी डिंडौरी थाना चिल्फी में छापा मारा और नाबालिग बालिका को बरामद कर लिया। पुलिस की पूछताछ में बालिका ने बताया कि आरोपी अगम कुमार उसे भगाकर एक अन्य साथी की मदद से मंदिर में ले गया और जबरन शादी करने के बाद शारीरिक संबंध बनाए। इस अपराध में आरोपी के चाचा मनोज डहरिया ने बालिका को छुपाने में सहयोग किया। पीड़िता के बयान के बाद आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 87, 64, 3(5) और पॉक्सो एक्ट की धारा 46 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल सीजी 28 ए 9081 को भी ज़ब्त किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी……….

01. अगम कुमार डहरिया पिता विनोद कुमार डहरिया उम्र 22 वर्ष निवासी नवागांव चौकी डिंडौरी थाना चिल्फी जिला मुंगेली,

02. मनोज डहरिया उर्फ पकलू पिता चंदु डहरिया उम्र 38 वर्ष निवासी नवागांव आवास पारा चौकी डिंडौरी थाना चिल्फी जिला मुंगेली।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button