दीवाली पर घर के सामने पटाखा फोड़ने से मना करने पर व्यक्ति की हत्या

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के कोटमी सोनार गांव में दीवाली की रात एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि मृतक ने कुछ युवकों को अपने घर के सामने पटाखा फोड़ने से मना किया था, इसी बात पर विवाद बढ़ गया और युवकों ने उसकी हत्या कर दी।

मृतक की पहचान 45 वर्षीय बालमुकुंद सोनी के रूप में हुई है। वह अपनी वृद्ध मां के साथ रहते थे और अविवाहित थे। जानकारी के अनुसार, रात में उन्होंने मोहल्ले के कुछ युवकों को पटाखा न फोड़ने की सलाह दी थी। अगले दिन सुबह जब उनकी मां ने आवाज लगाई तो कोई जवाब नहीं मिला। कमरे में जाकर देखा तो बालमुकुंद मृत पड़े थे और शरीर पर चोट के निशान थे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं। बताया जा रहा है कि बीते छह महीनों में यह कोटमी सोनार गांव में दूसरी हत्या है, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button