धमतरी–गरियाबंद सीमा पर नक्सल सर्चिंग में बड़ी सफलता, हथियार-विस्फोटक बरामद

धमतरी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले सहित सीमावर्ती नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सल उन्मूलन को लेकर लगातार सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में धमतरी पुलिस की डीआरजी टीम को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है।
डीआरजी टीम चंदन बाहरा एवं सेमरा क्षेत्र (थाना मैनपुर, जिला गरियाबंद) में सर्चिंग अभियान पर रवाना हुई थी। अभियान के दौरान आत्मसमर्पित नक्सली भूमिका एवं अमिला की निशानदेही पर थाना मैनपुर क्षेत्रांतर्गत सेमरा पहाड़ से नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखे गए हथियार एवं विस्फोटक सामग्री बरामद की गई।
बरामद सभी सामग्री को विधिवत जप्त कर लिया गया है और मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
बरामद हथियार एवं सामग्री का विवरण-
01 नग बीजीएल बैरल ग्रेनेड लांचर रायफल
01 नग 8 एमएम रायफल
03 नग बीजीएल ग्रेनेड
08 नग बीजीएल के खाली कार्टिज
गन पाउडर – 25 ग्राम
01 नग पोच





