बिलासपुर-ईतवारी एक्सप्रेस में RPF की बड़ी कार्रवाई, 3.37 करोड़ की सोने-चांदी की ज्वेलरी जब्त

रायपुर/नागपुर। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की मंडल टास्क टीम, नागपुर ने 11 अक्टूबर को बड़ी सफलता हासिल की। टीम ने बिलासपुर-ईतवारी इंटरसिटी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12855) में जांच के दौरान 3.37 करोड़ रुपये मूल्य की सोने और चांदी की ज्वेलरी बरामद की। यह कार्रवाई आमगांव से गोंदिया के बीच स्लीपर कोच S-06 में की गई।

RPF को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ट्रेन में एक यात्री अवैध रूप से ज्वेलरी लेकर जा रहा है। जानकारी के आधार पर टीम ने गोंदिया स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने पर संदिग्ध यात्री की तलाशी ली। जांच के दौरान संदिग्ध ने अपना नाम नरेश पंजवानी (55 वर्ष), निवासी श्रीनगर, बम्बा भवन के पास, गोंदिया बताया।

तलाशी में उसके बैग से 2 किलो 683 ग्राम सोने की ज्वेलरी और 7 किलो 440 ग्राम चांदी की ज्वेलरी मिली। सोने की कीमत करीब 3.27 करोड़ रुपये और चांदी की कीमत करीब 10.44 लाख रुपये आंकी गई। कुल मिलाकर जब्त ज्वेलरी की कीमत लगभग 3.37 करोड़ रुपये है।

पूछताछ में नरेश कोई भी वैध दस्तावेज या बिल पेश नहीं कर सका। इसके बाद RPF ने मामला राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI), नागपुर को सौंप दिया। DRI की टीम ने ज्वेलरी जब्त कर कस्टम एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई रेल मार्ग पर हो रही अवैध तस्करी को रोकने के लिए एक बड़ी सफलता है। उन्होंने बताया कि आमगांव से गोंदिया तक का यह रूट अक्सर सोने-चांदी जैसी कीमती धातुओं की तस्करी के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

RPF और DRI अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह ज्वेलरी कहां से लाई गई थी और किसे पहुंचाई जानी थी। अधिकारियों ने कहा कि इस संयुक्त कार्रवाई से यह संदेश गया है कि रेल मार्ग पर अवैध कारोबार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

नागरिकों से अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत RPF को दें। अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की सख्त कार्रवाई से रेलवे सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत हुई है तथा यात्रियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित की जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई