Major Impact of Grand News: शिक्षक से मारपीट करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार
'ग्रैंड न्यूज़' की खबर के बाद पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल.......

ग्रैंड न्यूज़ की खबर का एक बार फिर बड़ा असर देखने को मिला है। (Major Impact of Grand News) बिलासपुर के बिल्हा क्षेत्र में जनगणना ड्यूटी पर तैनात एक शिक्षक के साथ बदसलूकी और मारपीट के मामले को जब ग्रैंड न्यूज़ ने प्रमुखता से दिखाया, तो प्रशासन तुरंत हरकत में आया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। हमने इस मुद्दे को न केवल उठाया, बल्कि पीड़ित शिक्षक को न्याय दिलाने के लिए इसे मुहिम की तरह चलाया।
सरकारी काम में बाधा डालना पड़ा भारी, (Major Impact of Grand News)
2 मई को ग्राम घोघरा में जब शिक्षक नेतराम पैकरा राष्ट्रहित के महत्वपूर्ण कार्य ‘जनगणना’ में व्यस्त थे, तब गाँव के ही निर्मल कुमार कांत ने उनके साथ न केवल अभद्रता की, बल्कि शासकीय कार्य में रुकावट पैदा करते हुए उनके साथ मारपीट भी की। इसके बाद इस पूरी घटना को ग्रैंड न्यूज़ ने इस खबर को पूरी संवेदनशीलता के साथ प्रसारित किया। हमने दिखाया कि किस तरह एक कर्तव्यनिष्ठ कर्मचारी पर हमला करना लोकतंत्र और कानून का अपमान है। खबर चलते ही पुलिस महकमे के आला अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन कर दिया और आरोपी की तलाश मे जुट गई …….
‘ग्रैंड न्यूज़’ की खबर के बाद पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
ग्रैंड न्यूज़ के दबाव और पुलिस की सक्रियता का नतीजा यह रहा कि आरोपी निर्मल कुमार कांत को भागने का मौका भी नहीं मिला। पुलिस टीम ने दबिश देकर महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को धरदबोचा। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है, जिसके बाद उसे 3 मई को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने इस मामले में न सिर्फ मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया है, बल्कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आरोपी के खिलाफ कड़ी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि ऑन-ड्यूटी किसी भी कर्मचारी से दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा—और ग्रैंड न्यूज़ ऐसी हर नाइंसाफी के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करता रहेगा…….





