‘महादेव विहार’ प्रोजेक्ट को मिला ज़बरदस्त रिस्पॉन्स, 140 से ज्यादा प्लॉट्स की रिकॉर्ड बुकिंग – इवेंट 1 दिसंबर तक बढ़ा

रायपुर। अष्टविनायक रियल्टीज़ और महादेव वेंचर्स के आवासीय प्रोजेक्ट ‘महादेव विहार’ के लॉन्च इवेंट में ग्राहकों का भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। सेजबहार, ओल्ड धमतरी रोड स्थित इस प्रोजेक्ट के चार दिन के मेगा लॉन्च इवेंट को शानदार प्रतिक्रिया मिलने के बाद अब इसे 1 दिसंबर 2025 तक बढ़ा दिया गया है।
इवेंट के तीसरे दिन तक 1000 से ज्यादा लोग प्रोजेक्ट देखने पहुंचे और 140 से अधिक प्लॉट्स की ऑन-द-स्पॉट बुकिंग हुई, जो इस लॉन्च को बेहद सफल बनाती है।
अमर ग्रुप ऑफ कंपनी के डायरेक्टर नरेंद्र राठी ने बताया कि महादेव विहार में अंतरराष्ट्रीय सुविधाएं और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर दिया गया है, और बुकिंग के आंकड़े इसकी गुणवत्ता का प्रमाण हैं। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ प्लॉट नहीं, बल्कि तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्र में बेहतरीन निवेश अवसर है।
महादेव वेंचर्स के डायरेक्टर जगजीत सिंह भाटिया ने बताया कि तीसरे दिन ग्राहकों ने प्रोजेक्ट की पारदर्शी प्रक्रिया और आसान दस्तावेज़ीकरण की खूब सराहना की। उन्होंने कहा कि अब सिर्फ एक दिन बाकी है और सभी इच्छुक खरीदारों को यह मौका तुरंत इस्तेमाल करना चाहिए।
अष्टविनायक रियल्टीज़ के CMD संतोष लोहाना (विक्की) ने रायपुर वासियों को शानदार रिस्पॉन्स के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि 1000+ विजिटर्स और रिकॉर्ड बुकिंग ने कंपनी को भविष्य में भी ऐसे ही गुणवत्ता वाले प्रोजेक्ट लाने का उत्साह दिया है।
कल आखिरी मौका – बंपर लकी ड्रॉ!
1 दिसंबर तक प्लॉट बुक करने वाले सभी ग्राहकों को लकी ड्रॉ में शानदार पुरस्कार जीतने का मौका मिलेगा-
•पहला पुरस्कार: ब्रांड न्यू स्विफ्ट कार
•दूसरा पुरस्कार: हार्ले डेविडसन बाइक
•तीसरा पुरस्कार: एक्टिवा स्कूटर
कंपनी ने सभी इच्छुक खरीदारों से अपील की है कि अंतिम दिन मौके का पूरा लाभ उठाएं और अपनी बुकिंग सुनिश्चित करें।





