भारत का मोस्ट वांटेड नक्सली कमांडर मादवी हिडमा मुठभेड़ में मारा गया

आंध्र प्रदेश के मारेडुमिली जंगल में सुरक्षा बलों ने देश के सबसे वांछित नक्सल कमांडरों में से एक माडवी हिडमा को एनकाउंटर में मार गिराया। ऑपरेशन के दौरान हिडमा के साथ उसकी दो पत्नियां और चार बॉडीगार्ड भी मारे गए।

हिडमा पर 1 करोड़ रुपये का इनाम था और वह दो दशक से देश के कई बड़े नक्सली हमलों का मास्टरमाइंड माना जाता था। दंतेवाड़ा और आसपास के क्षेत्रों में उसकी गतिविधियां सुरक्षा बलों के लिए लगातार चुनौती रही थीं।

अधिकारियों के मुताबिक, उसकी मौत नक्सली संगठन के लिए बड़ा झटका है और इससे उनकी रणनीति व नेटवर्क पर गहरा असर पड़ेगा। हिडमा 26 से अधिक बड़े हमलों में शामिल रहा था, जिनमें सुरक्षाबलों और नागरिकों की बड़ी संख्या में मौतें हुई थीं।

सुरक्षा एजेंसियों ने इस ऑपरेशन को नक्सलवाद के खिलाफ अभियान में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button