इंस्टाग्राम पर स्टंट कर रील बनाने वाला लूटू पांडेय गिरफ्तार, दो साथी भी पकड़े गए

बिलासपुर: सरकंडा थाना क्षेत्र में चलती कार से खतरनाक स्टंट कर सोशल मीडिया पर रील बनाने वाले लूटू पांडेय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथ स्टंट करने वाले दो और युवकों को भी हिरासत में लिया गया है।

तीनों ने मिलकर कार की खिड़की से बाहर निकलकर जानलेवा स्टंट किया और उसका वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। यह हरकत न केवल खुद के लिए, बल्कि सड़क पर चल रहे बाकी लोगों के लिए भी खतरनाक साबित हो सकती थी।

पुलिस जांच में पता चला है कि लूटू पांडेय पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका है और एक आदतन अपराधी है।

सरकंडा पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तीनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है और उन पर प्रतिबंधात्मक धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button