Leopard entered SP bungalow: देर रात SP बंगले में घुसा तेंदुआ, सुरक्षा में तैनात जवानों में मचा हड़कंप

गरियाबंद। गरियाबंद एसपी के सरकारी बंगले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यहां रात के वक्त अचानक एक तेंदुआ घुस गया। बताया जा रहा है कि एसपी निखिल कुमार राखेचा के सरकारी बंगले के कम्पाउंड में रात के वक्त एक तेंदुआ घुस आया। तेंदुए के घुसने की ख़बर से बंगले में तैनात जवानों के बीच हड़कंप मच गई। तत्काल इसकी जानकारी वन विभाग को दी गयी। लेकिन वन विभाग की टीम के पहुंचने से पहले ही तेंदुआ दीवार फांदकर जंगल की तरफ भाग निकला।

जानकारी के मुताबिक पूरा घटनाक्रम मंगलवार रात की है। बताया जा रहा है कि गरियाबंद एसपी के बंगले में पुलिस लाइन कॉलोनी के फेस वन मुख्य द्वार की तरफ से तेंदुआ अंदर प्रवेश कर गया। वहीं जब इस बात की जानकारी वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों को लगी, जिसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी वन विभाग को तत्काल दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन वन विभाग की टीम के पहुंचने से पहले ही तेंदुआ वहां से भाग गया था।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई