नशे के सौदागरों पर लैलूंगा पुलिस ने कसा शिकंजा…

रायगढ़। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम तारागढ़ का आरीफ खान और उसका साथी एक मोटरसाइकिल से ग्राम लुडेग से लैलूंगा की ओर नशीली सिरप लेकर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम को नाकेबंदी के लिए रवाना किया गया।

खम्हार पुलिया पर रोकी गई। मोटरसाइकिल सीजी 13 ए जेड 5918 की तलाशी में थैलों और प्लास्टिक बोरी से 70 बोतल (प्रत्येक 100ml वाली) ओनेरेक्स सिरप बरामद हुई। आरोपितो ने पूछताछ में अपने नाम आरीफ खान उम्र 21 वर्ष निवासी तारागढ़ और हर्षित अग्रवाल उम्र 26 वर्ष निवासी लुडेग, जिला जशपुर बताए।
दोनों ने सिरप को अवैध बिक्री के लिए ले जाने की बात स्वीकार की। जब्त सामान में 70 बोतल सिरप (प्रत्येक 100 एमएल वाली कीमत 12,600) और बजाज मोटरसाइकिल परिवहन में शामिल है। इस तरह कुल 42,600 रुपये का बरामद की है।
थाना लैलूंगा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 (बी) के तहत मामला दर्ज किया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े, उप निरीक्षक मानकुंवर सिदार, सहायक उपनिरीक्षक खेमराज पटेल, चंदन सिंह नेताम, आरक्षक सुरेश मिंज और महिला आरक्षक पूनम साहू ने अहम भूमिका निभाई।
पुलिस अधीक्षक ने जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ इस अभियान को और तेज करने का संकल्प दोहराया है।
Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button