जीएसटी दरों में बदलाव का लघु उद्योग भारती छत्तीसगढ़ ने किया स्वागत

रायपुर। लघु उद्योग भारती छत्तीसगढ़ ने हाल ही में किए गए जीएसटी दरों में बदलाव का स्वागत किया है। संगठन का कहना है कि यह निर्णय छोटे उद्यमियों, व्यापारियों, उपभोक्ताओं और पूरे उद्योग जगत के लिए बड़ा बदलाव साबित होगा।

कल संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस फैसले के प्रति आभार पत्र सौंपा। बैठक सौहार्दपूर्ण रही, जिसमें संगठन ने बताया कि यह कदम कर प्रणाली को सरल बनाएगा और आत्मनिर्भर भारत व स्वदेशी अभियान को नई गति देगा।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि जीएसटी में हुआ यह परिवर्तन छोटे उद्योगों को प्रतिस्पर्धा में बढ़त देगा, उत्पादन और उपभोग को बढ़ावा देगा और कारीगरों व व्यापारियों की आर्थिक स्थिति मजबूत करेगा। इससे उपभोक्ताओं को भी सीधा फायदा मिलेगा और देश की अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा मिलेगी।

लघु उद्योग भारती ने इसे “प्रधानमंत्री के संकल्प का प्रमाण” बताते हुए कहा कि यह कदम विकसित भारत की ओर एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button