कोटा: फार्म हाउस बना ‘जुए का अड्डा’, 14 जुआरी रंगे हाथों पकड़े गए

कोटा। शहर के अजयपुर इलाके में एक फार्म हाउस पर जुआ खेल रहे 14 लोगों को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा। ये सभी लोग ताश की गड्डियों पर किस्मत आजमा रहे थे, लेकिन अचानक हुई पुलिस की दबिश ने उनकी पूरी गेम बिगाड़ दी। पुलिस को यहां से 3 लाख से ज्यादा नकदी, 17 मोबाइल और 5 लग्जरी गाड़ियाँ मिलीं।

फार्म हाउस बंटी कश्यप का बताया जा रहा है, जहाँ शहर के अलग-अलग इलाकों से लोग जमा होकर जुआ खेल रहे थे। ये सभी लोग बड़े दांव पर खेल रहे थे और फार्म हाउस पूरी तरह से ‘फुल हाउस’ बना हुआ था। पुलिस ने जब छापा मारा, तो मौके से ₹3,04,200 नकद, महंगे मोबाइल फोन और इनोवा, टिआगो, बलैनो, किया सेल्टॉस और ब्रेज़ा जैसी लग्जरी गाड़ियाँ बरामद की गईं।

पकड़े गए जुआरियों में 68 साल के मिश्रीलाल कश्यप से लेकर 24 साल के यशोधर कश्यप तक शामिल हैं। इनके साथ दीपक सोनी, शांतनु बघेल, प्रदीप पांडेय और राजकुमार तेजवानी जैसे नाम भी सामने आए हैं। ये सभी अशोक नगर, मंगला, कुदुदण्ड, राजकिशोर नगर, तेलीपारा, ईमलीपारा और खमतराई जैसे मोहल्लों से आए थे।

पुलिस का कहना है कि उन्हें इस जुए की महफिल की सूचना पहले ही मिल गई थी, जिसके बाद दबिश दी गई और सभी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। अब सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button