कोरबा: भालू और उसके बच्चे को देख मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत

कोरबा जिले के बिजुरी क्षेत्र के झिरिया टोला-पेंड्रारोड मार्ग पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ग्रामीणों ने सड़क किनारे एक भालू को उसके बच्चे के साथ घूमते हुए देखा। यह नजारा देख लोग डर गए और कुछ देर के लिए सड़क पर आवाजाही भी रुक गई।

ग्रामीणों ने बताया कि भालू और उसका बच्चा जंगल से निकलकर सड़क किनारे खड़े थे, लेकिन उन्होंने सड़क पार नहीं की। लोगों ने दूर से ही मोबाइल से वीडियो बनाकर एक-दूसरे को सतर्क किया।

बताया जा रहा है कि इस इलाके में अक्सर जंगली जानवर देखे जाते हैं, जिससे ग्रामीण डरे हुए हैं। घटना की जानकारी वन विभाग को दी गई, लेकिन खबर लिखे जाने तक कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।

ग्रामीणों का कहना है कि न तो इलाके में कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया है और न ही वन विभाग की गश्त हो रही है। इससे लोग नाराज हैं। उन्होंने मांग की है कि इलाके में नियमित गश्त शुरू की जाए और संवेदनशील जगहों पर चेतावनी संकेत लगाए जाएं, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button