खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स: रायपुर–बिलासपुर में 6 से 8 जनवरी तक चयन ट्रायल

कांकेर। खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स के लिए चयन ट्रायल 6 से 8 जनवरी तक रायपुर और बिलासपुर में आयोजित किए जाएंगे। इस आयोजन के प्रचार-प्रसार के लिए आज कांकेर में एक प्रचार वैन को निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने जिले के अधिक से अधिक युवक-युवतियों से पंजीयन कराने की अपील की है।

जिला खेल अधिकारी ने बताया कि ट्रायल में शामिल होने के लिए खिलाड़ी क्यूआर कोड और रजिस्ट्रेशन लिंक के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। ट्रायल स्थल पर ऑफलाइन पंजीयन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। इसमें केवल छत्तीसगढ़ के मूल निवासी अनुसूचित जनजाति वर्ग के खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे। ट्रायल में शामिल होने के लिए अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड/स्थानीय प्रमाण पत्र की मूल प्रति साथ लाना अनिवार्य है।

इस बार देश में पहली बार छत्तीसगढ़ की मेजबानी में खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स का आयोजन किया जा रहा है। राज्य की टीमों के चयन के लिए ये ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं। महिला और पुरुष दोनों वर्गों के खिलाड़ियों के लिए कोई आयु सीमा नहीं रखी गई है।

इन खेलों के लिए होंगे ट्रायल:

कुल 7 खेल विधाओं में ट्रायल होंगे।

रायपुर में: वेटलिफ्टिंग, कुश्ती, फुटबॉल और हॉकी

बिलासपुर में: एथलेटिक्स, तीरंदाजी और तैराकी

ट्रायल का कार्यक्रम:

रायपुर (स्वामी विवेकानंद स्टेडियम, कोटा):

6 जनवरी सुबह 9 बजे: वेटलिफ्टिंग

7 जनवरी सुबह 9 बजे: कुश्ती

7 और 8 जनवरी सुबह 9 बजे: फुटबॉल

रायपुर (सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम):

7 और 8 जनवरी सुबह 9 बजे: हॉकी

बिलासपुर:

7 से 8 जनवरी: एथलेटिक्स, तीरंदाजी और तैराकी

खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने सभी पात्र खिलाड़ियों से अपील की है कि वे समय पर पंजीयन कर ट्रायल में भाग लें और आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर पहुंचे।

Show More
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई