खैरागढ़: कांग्रेस में अंदरूनी कलह खुलकर सामने आई, जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह ठाकरे ने दिया इस्तीफा

खैरागढ़। जिले में कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान अब किसी से छुपी नहीं रही। लंबे समय से चल रही गुटबाजी की अटकलों के बीच कांग्रेस जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह ठाकरे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को पत्र भेजकर इस्तीफे की जानकारी दी और कारण ‘व्यक्तिगत एवं पारिवारिक’ बताया है। हालांकि राजनीतिक गलियारों में इसे संगठन के अंदर जारी वर्चस्व की लड़ाई से जोड़कर देखा जा रहा है।

छुईखदान निवासी गजेंद्र सिंह ठाकरे को जब खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला कांग्रेस की जिम्मेदारी दी गई थी, तभी से संगठन में खींचतान की खबरें सामने आने लगी थीं। अब उनके इस्तीफे से ये साफ हो गया है कि पार्टी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई