रायपुर में धूमधाम से मनाया गया करमा तिहार, मुख्यमंत्री साय ने आदिवासी संस्कृति को किया नमन

रायपुर। राजधानी रायपुर में आयोजित करमा तिहार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। उन्होंने आदिवासी समाज की समृद्ध परंपराओं और संस्कृति को नमन करते हुए कहा कि करमा तिहार भाईचारे, सामाजिक एकजुटता और प्रकृति संरक्षण का पर्व है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि करमा नृत्य और इससे जुड़े अनुष्ठान हमारे समाज की आत्मा हैं। यह त्योहार हमें अपनी जड़ों से जोड़ता है और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संदेश देता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार आदिवासी परंपराओं और त्योहारों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, ताकि नई पीढ़ी भी अपनी संस्कृति से गहराई से जुड़ सके।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। महिलाओं और युवाओं ने करमा गीत और नृत्य प्रस्तुत कर पूरे माहौल को लोक संस्कृति से सराबोर कर दिया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी को करमा पर्व की शुभकामनाएँ दीं और इस आयोजन को छत्तीसगढ़ की लोकगाथाओं और परंपराओं की जीवंत पहचान बताया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button