जयशंकर और मार्को रुबियो के बीच अहम द्विपक्षीय वार्ता, रणनीतिक सहयोग पर हुई चर्चा

विदेश मंत्री एस. जयशंकर और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के बीच नई दिल्ली में उच्चस्तरीय द्विपक्षीय वार्ता हुई। बैठक में भारत-अमेरिका संबंधों को और मजबूत बनाने, व्यापार, ऊर्जा सुरक्षा, रक्षा सहयोग और वैश्विक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

दोनों नेताओं ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने पर जोर दिया। साथ ही समुद्री सुरक्षा, सप्लाई चेन और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति से जुड़े मुद्दों पर भी बातचीत हुई। बैठक में दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को नई दिशा देने पर सहमति बनी।

वार्ता के दौरान तकनीक, निवेश, शिक्षा और लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने के मुद्दों पर भी चर्चा की गई। दोनों पक्षों ने आने वाले समय में सहयोग को और गहरा करने की प्रतिबद्धता जताई।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button