Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

IPL 2025: CSK के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में है इस खिलाडी का नाम

नई दिल्ली, आईपीएल 2025 का इंतजार अब खत्म होने वाला है, और 22 मार्च से इस रोमांचक लीग का आगाज होने जा रहा है। फैंस को 23 मार्च का इंतजार है, जब आईपीएल इतिहास की दो सबसे सफल टीमों, मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच बड़ा मुकाबला होगा। दोनों ही टीमों ने 5-5 आईपीएल खिताब जीते हैं, और इस मुकाबले में सबकी नजरें मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा पर होंगी, जो इस मैच में CSK के खिलाफ 1000 रन बनाने के करीब पहुंच सकते हैं।

CSK के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज:

शिखर धवन – 1,057 रन
शिखर धवन –
शिखर धवन ने आईपीएल इतिहास में CSK के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। हालांकि, धवन अब आईपीएल से रिटायर हो चुके हैं, लेकिन उनके नाम यह रिकॉर्ड कायम रहेगा। धवन ने दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए CSK के खिलाफ धमाल मचाया था।

विराट कोहली – 1,053 रन
विराट कोहली आईपीएल में CSK के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 33 मैचों में 1053 रन बनाए हैं, जिसमें 9 अर्धशतक भी शामिल हैं। इस सीजन विराट के पास मौका है कि वे शिखर धवन को पीछे छोड़कर CSK के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएं। उन्हें सिर्फ 5 रन और चाहिए।

रोहित शर्मा – 896 रन
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा भी CSK के खिलाफ 1000 रन का आंकड़ा छूने के करीब हैं। रोहित ने अब तक 34 मैचों में 896 रन बनाए हैं, और इस मुकाबले में उन्हें अपनी फॉर्म में रहते हुए बड़ा स्कोर बनाने का मौका मिलेगा।

IPL में CSK के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट:
शिखर धवन – 1,057 रन
विराट कोहली – 1,053 रन
रोहित शर्मा – 896 रन
दिनेश कार्तिक – 727 रन
डेविड वॉर्नर – 696 रन
कीरोन पोलार्ड – 583 रन
केएल राहुल – 553 रन
रॉबिन उथप्पा – 547 रन
एबी डीविलियर्स – 532 रन
शेन वॉटसन – 480 रन
इस बार, मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाला यह मुकाबला न सिर्फ रोमांचक होगा, बल्कि खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स के लिए भी खास होगा। रोहित शर्मा और विराट कोहली के पास CSK के खिलाफ अपनी बल्लेबाजी को और भी शानदार बनाने का एक शानदार मौका है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई