Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

IPL 2026:उर्विल पटेल का तूफान, 13 गेंदों में ठोकी फिफ्टी; IPL में रचा इतिहास

IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच खेले गए मुकाबले में युवा बल्लेबाज उर्विल पटेल ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सबको हैरान कर दिया। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले गए इस मैच में उर्विल ने सिर्फ 23 गेंदों में 65 रन की धमाकेदार पारी खेलकर कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।

204 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम को 45 रन पर पहला झटका लग गया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए उर्विल पटेल ने आते ही आक्रामक अंदाज दिखाया और लखनऊ के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। उन्होंने चौकों और छक्कों की बारिश करते हुए सिर्फ 13 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया।

इसके साथ ही उर्विल पटेल आईपीएल इतिहास में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए। उन्होंने यशस्वी जायसवाल के 13 गेंदों में फिफ्टी लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी की। यशस्वी ने यह रिकॉर्ड साल 2023 में बनाया था।

उर्विल अब चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड सुरेश रैना के नाम था, जिन्होंने 16 गेंदों में फिफ्टी लगाई थी।

इतना ही नहीं, उर्विल पटेल ने अपनी पारी के दौरान एबी डिविलियर्स का पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। उन्होंने अपनी पहली 10 गेंदों में 42 रन बना डाले, जो आईपीएल इतिहास में किसी बल्लेबाज द्वारा शुरुआती 10 गेंदों में बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले एबी डिविलियर्स ने 2015 में पहली 10 गेंदों में 41 रन बनाए थे।

उर्विल पटेल ने अपनी यह खास पारी अपने पिता को समर्पित की। अर्धशतक पूरा करने के बाद उन्होंने जेब से एक पर्ची निकाली, जिस पर लिखा था, “यह आपके लिए है पापा।” उनका यह जश्न सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है।

उर्विल आईपीएल इतिहास के पहले ऐसे बल्लेबाज भी बन गए हैं, जिन्होंने अपनी पारी की पहली 8 गेंदों में 6 छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया। उनकी इस तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 5 विकेट से हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई