Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

दुर्ग-भिलाई में भगवान झूलेलाल पर अभद्र टिप्पणी: सिंधी समाज ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

दुर्ग जिले में भगवान झूलेलाल के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणियों का मामला सामने आया है। रायपुर और भिलाई के कुछ युवकों द्वारा पोस्ट के कमेंट सेक्शन में आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किए जाने के बाद सिंधी युवा विंग ने दुर्ग कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। संगठन ने आरोपियों के खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई करने और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

शिकायत में कहा गया कि भिलाई निवासी सन्नी वर्मा और रायपुर निवासी विक्की ने सोशल मीडिया पर भगवान झूलेलाल के खिलाफ अश्लील और अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया। दोनों के खिलाफ स्क्रीनशॉट साक्ष्य पुलिस को सौंपे गए हैं। सन्नी वर्मा एक ट्रांसपोर्ट कंपनी का संचालक है, जबकि विक्की रायपुर के सारगांव में ऑटो डीलर के रूप में कार्यरत है।

सिंधी समाज के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले ऐसे कृत्य समाज में असंतोष पैदा कर सकते हैं। उन्होंने पुलिस से त्वरित कार्रवाई की अपील की, जैसा कि हाल ही में रायगढ़ जिले में धार्मिक टिप्पणी करने वाले व्यक्ति के मामले में किया गया था।

इस दौरान सिंधी युवा विंग के सदस्यों ने कोतवाली थाना में नारेबाजी भी की। उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी जिंदाबाद के नारे लगाए और साथ ही अभद्र टिप्पणी करने वाले अमित बघेल के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। संगठन ने स्पष्ट किया कि वे सभी समाज और धर्मों का सम्मान करते हैं, लेकिन किसी के भी आराध्य के प्रति इस तरह की टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

स्थानीय पुलिस ने अब तक मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है। सिंधी समाज ने पुलिस से अपील की है कि इस मामले में तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों को कानून के अनुसार सजा दिलाई जाए।

संगठन ने यह भी चेतावनी दी कि यदि भविष्य में ऐसे किसी भी सोशल मीडिया पोस्ट या टिप्पणी से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कोशिश की गई, तो समाज सख्ती से कार्रवाई करेगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई