रायपुर में आईटीएसए हॉस्पिटल का उद्घाटन, सीएम विष्णु देव साय ने दी शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के सड्डू इलाके में बने आईटीएसए हॉस्पिटल का उद्घाटन किया। इस खास मौके पर उन्होंने राजधानी के लोगों और अस्पताल प्रबंधन को शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अस्पताल 350 बिस्तरों वाला मल्टीस्पेशलिटी, पीडियाट्रिक और वेलनेस सेंटर है, जिससे न केवल रायपुर बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लोगों को बेहतर और आधुनिक इलाज की सुविधा मिलेगी।

उन्होंने बताया कि पिछले 17 महीनों में राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं का तेज़ी से विकास हुआ है। नवा रायपुर अटल नगर में मेडिसिटी प्रोजेक्ट की भी शुरुआत हो चुकी है, जो आने वाले समय में 5000 बिस्तरों वाले मेडिकल हब के रूप में तैयार होगा।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ से मुलाकात कर अस्पताल की सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, अरुण साव, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, विधायक राजेश मूणत, पुरन्दर मिश्रा, मोतीलाल साहू समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button