धरसीवा में विधायक अनुज शर्मा ने किया ‘मोर द्वार साय सरकार’ अभियान का शुभारंभ, ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर शुक्रवार को धरसीवा जनपद के ग्राम पंचायत पीरदा में ‘मोर द्वार साय सरकार’ अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान का शुभारंभ धरसीवा विधायक अनुज शर्मा ने किया।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों तक सीधे शासन की योजनाओं और सेवाओं को पहुंचाना है। अभियान के दौरान आवास प्लस 2.0 योजना के पात्र हितग्राहियों को लाभ दिया गया। योजना का लाभ मिलते ही ग्रामीणों के चेहरों पर खुशी झलक उठी।

इसी तरह ग्राम पंचायत खोरसी में भी कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जहां विधायक गुरु खुशवंत साहेब, जनपद पंचायत आरंग की अध्यक्ष टाकेश्वरी मुरली साहू और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याएं मौके पर सुनी गईं और तुरंत समाधान की दिशा में कदम उठाए गए। ‘मोर द्वार साय सरकार’ अभियान से शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित हो रहा है, जिससे लोगों को योजनाओं का सीधा फायदा मिल पा रहा है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button