IAS भारतीदासन को उच्च शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार

रायपुर: छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ IAS अधिकारी डॉ. एस. भारतीदासन को राज्य सरकार ने उच्च शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपने का फैसला किया है। जल्द ही इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया जाएगा। वे 2006 बैच के IAS अधिकारी हैं और वर्तमान में स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव हैं। अब वे IAS आर. प्रसन्ना की जगह लेंगे, जो केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं।

अनुभवी और स्वच्छ छवि के अधिकारी

IAS भारतीदासन को प्रशासनिक सेवा का लंबा अनुभव है। वे इससे पहले स्कूल शिक्षा और कृषि विभाग के सचिव रह चुके हैं। इसके अलावा, वे जनसंपर्क आयुक्त के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। जिला प्रशासन में भी उनकी भूमिका अहम रही है, वे जांजगीर और रायपुर के कलेक्टर रह चुके हैं। खासतौर पर कोविड-19 महामारी के दौरान रायपुर कलेक्टर के रूप में उनके कार्यों की काफी सराहना हुई थी। ईमानदार और साफ छवि वाले अधिकारी माने जाने वाले भारतीदासन पूर्ववर्ती सरकार में मुख्यमंत्री के सचिव भी रह चुके हैं, लेकिन वर्तमान सरकार में अब तक उनके पास कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी नहीं थी।

IAS आर. प्रसन्ना को केंद्र में नई भूमिका

उधर, IAS आर. प्रसन्ना को केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव बनाया गया है। वे पहली बार प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं और केंद्र में उनकी पोस्टिंग पांच साल के लिए होगी। प्रसन्ना अब दिल्ली में अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे, जबकि भारतीदासन को राज्य सरकार ने उच्च शिक्षा विभाग का दायित्व सौंपने का निर्णय लिया है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button