मुख्यमंत्री ने पीएम आवास योजना 1.0 के सभी मकानों को 31 दिसंबर तक पूरा करने के दिए निर्देश

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कलेक्टर्स को निर्देश दिए हैं कि प्रधानमंत्री आवास योजना 1.0 के शेष सभी मकानों का निर्माण 31 दिसंबर तक पूरा किया जाए। उन्होंने निर्माण एजेंसियों को सक्रिय करने और हितग्राहियों को प्रोत्साहित करने का भी आदेश दिया।

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रविवार को मंत्रालय (महानदी भवन) में कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस 2025 आयोजित की गई। बैठक में मुख्य सचिव विकास शील, सभी विभागीय सचिव, संभागायुक्त और कलेक्टर उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने बैठक की शुरुआत में ही स्पष्ट कर दिया कि शासन की नीतियों और योजनाओं का असली लाभ जनता तक समय पर और पारदर्शी तरीके से पहुँचना चाहिए।

उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि केवल रिपोर्टों में नहीं बल्कि धरातल पर परिणाम दिखना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह कॉन्फ्रेंस सिर्फ समीक्षा बैठक नहीं, बल्कि जनहित के नए मानक तय करने का अवसर है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को याद दिलाया कि जनता के बीच आपकी उपस्थिति और संवेदनशीलता ही आपकी पहचान है।

मुख्य बातें

पीएम आवास योजना 1.0 के सभी मकानों का निर्माण 31 दिसंबर तक पूरा।

निर्माण एजेंसियों को सक्रिय करने और हितग्राहियों को प्रोत्साहित करने के निर्देश।

योजनाओं का लाभ जनता तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुँचाना जरूरी।

अधिकारियों को धरातल पर परिणाम दिखाने पर जोर।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button