हाईकोर्ट सख्त: सड़कों पर स्टंटबाजी और गुंडागर्दी पर जताई नाराजगी, मुख्य सचिव से मांगा व्यक्तिगत शपथ पत्र

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस बी.डी. गुरु की डिवीजन बेंच ने राज्य में सड़कों और नेशनल हाईवे पर बढ़ती स्टंटबाजी, गुंडागर्दी और बर्थडे सेलिब्रेशन पर कड़ी नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि अमीर और प्रभावशाली लोग बेखौफ होकर ट्रैफिक नियमों को धज्जियां उड़ा रहे हैं, जबकि सरकार की गाइडलाइंस सिर्फ कागजों में सीमित रह गई हैं।

गंभीर होते हालात को देखते हुए हाईकोर्ट ने राज्य के मुख्य सचिव को व्यक्तिगत शपथ पत्र देने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि बार-बार घटनाएं होने से साफ है कि जमीन पर निर्देश लागू नहीं हो रहे। अगर सरकार ने अब भी सख्त कदम नहीं उठाए, तो कोर्ट खुद महत्वपूर्ण निर्देश जारी करेगा। मामले की अगली सुनवाई 4 दिसंबर को तय की गई है।

हाईकोर्ट की कड़ाई के बावजूद पुलिस का रवैया कई मामलों में उदासीन दिख रहा है। कुछ दिन पहले बिलासपुर के रिवर व्यू रोड पर एक युवक कार की बोनट पर बैठकर स्टंट करता नजर आया था। वीडियो में वह इलाके में अपनी दबंगई का दावा करते हुए दिखा, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और युवक की तलाश शुरू की। डिप्टी एडवोकेट जनरल शशांक ठाकुर ने कोर्ट को बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है और संबंधित वाहन जब्त कर लिया गया है।

हाईकोर्ट का कहना है कि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सरकार और पुलिस को सख्त कार्रवाई करनी होगी, वरना सड़क सुरक्षा को लेकर स्थिति और बिगड़ सकती है।

Show More
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई